फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land markings of education department started, hamirpur news

शिक्षा विभाग की जमीन की निशानदेही शुरू, कई दुकानदार आएंगे लपेटे में

Mon, 12 Apr 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Land markings of education department started, hamirpur news
रावमापा बाल हमीरपुर की बहुमंजिला ईमारत। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। करोड़ों की जमीन को शिक्षा का अलख जगाने के लिए दान किया था, वर्तमान में उस दान की हुई जमीन पर 100 से भी अधिक दुकानें बन चुकी हैं। दर्जनों दुकानों से नगर परिषद हमीरपुर किराया वसूल रही है। कुछेक स्थानीय दुकानदारों ने भी शिक्षा विभाग के नाम दर्ज इस जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के प्रधानाचार्य ने अब स्कूल के नाम दर्ज भूमि की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन से चिट्ठी मिलने के बाद तहसीलदार हमीरपुर ने पटवारी और दो कानूनगो को स्कूल के नाम दर्ज भूमि की निशानदेही करने के आदेश जारी किए हैं। करीब तीन दिन निशानदेही चलने के बाद अब सार्वजनिक अवकाश के कारण इस कार्य में विलंब हो रहा है। छुट्टी के बाद फिर से सारी भूमि की निशानदेही होगी। बता दें कि हमीरपुर के एक ब्राह्मण परिवार ने दशकों पूर्व जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्कूल के लिए करीब 25 कनाल भूमि का रकबा शिक्षा विभाग को दान किया था। उस वक्त हमीरपुर जिला नहीं बल्कि तहसील हुआ करती थी। जिसके बाद यहां पर स्कूल की बड़ी इमारत और खेल मैदान का निर्माण हुआ। बाद में शिक्षा विभाग ने इस जमीन की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते स्कूल मैदान के साथ नगर परिषद ने 100 से अधिक दुकानों का निर्माण कर दिया। जिसमें से 60 से अधिक दुकानों का किराया नगर परिषद को मिल रहा है जबकि कुछेक दुकानें अभी तक खाली हैं। अब शिक्षा विभाग ने दान में मिली इस जमीन की निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। निशानदेही पूरी होने के बाद अतिक्रमण पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

इधर, रावमापा बाल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि स्कूल की जमीन का एक बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। जिसके चलते राजस्व विभाग से निशानदेही करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया ने कहा कि स्कूल की जमीन की निशानदेही का कार्य चल रहा है। इसके लिए दो पटवारी और दो कानूनगो की ड्यूटी लगाई गई है। अभी तक करीब चार से पांच दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed