फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land dispute escalates, NPP and Panchayat Samiti Hamirpur again face to face

Hamirpur (Himachal) News: जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, नप और पंचायत समिति हमीरपुर फिर आमने-सामने

Sun, 15 Sep 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद डांगक्वाली चौक के समीप जारी रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन


पंचायत समिति हमीरपुर ने सोमवार को बुलाई सदस्यों की आपात बैठक, पुलिस को दोबारा शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शहर के डांगक्वाली चौक के समीप निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद हमीरपुर और पंचायत समिति हमीरपुर आमने-सामने आ गए हैं। नगर परिषद हमीरपुर को नोटिस के बावजूद यहां पर कार्य बंद न होने से विवाद बढ़ गया है। पंचायत समिति हमीरपुर ने इस कार्य को रोकने के लिए सोमवार को समिति की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी सदस्यों की राय ली जाएगी। हालांकि, कुछ दिन पहले ही नगर परिषद हमीरपुर को पंचायत समिति की ओर से लिखित में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन रविवार को यहां पर निर्माण कार्य जारी रहा है। पुलिस थाना हमीरपुर में नगर परिषद हमीरपुर के खिलाफ शिकायत सौंपी गई है। पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने यह लिखित शिकायत सौंप कर कार्य रोकने की मांग की थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही थी कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाएगा लेकिन रविवार को कार्य जारी रहने से विवाद बढ़ गया है। ऐसे में पंचायत समिति हमीरपुर के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पुलिस को सूचित किया लेकिन निर्माण कार्य जारी रहा है। ऐसे में पंचायत समिति की सोमवार को बैठक बुलाई गई है। पंचायत समिति हमीरपुर का तर्क है कि यह समिति की जमीन है जबकि नगर परिषद यहां पर जबरन निर्माण कर रही है। वहीं, नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारियों का तर्क है कि यहां पर नगर परिषद के वर्षों पहले शौचालय थे। लोगों की शिकायत पर शौचालय हटाए गए थे और यहां पर वर्षों से गंदगी पड़ी हुई थी। शहर साफ-सुथरा दिखे इसके लिए इस जगह का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। दोनों पक्षों के तर्क-वितर्क से नौबत अब हाउस की बैठक तक पहुंच गई है।









कोट्स
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि यहां पर पहले नगर परिषद हमीरपुर के शौचालय थे। लोगों की शिकायत के बाद ये हटाए गए थे। यहां पर कई वर्षों से गंदगी और कचरा पड़ा हुआ था। नगर परिषद यहां पर साफ सफाई करवाकर इस जगह का सौंदर्यीकरण कर रही है।
विज्ञापन






पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पुलिस को दोबारा शिकायत दी गई है। शिकायत के बावजूद रविवार को निर्माण कार्य जारी रहा है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सोमवार को पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस विषय पर सभी सदस्यों से चर्चा कर आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed