फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lakhanpal should stop pointing fingers at the Chief Minister who has run away from his responsibilities: Anshul

अपनी जिम्मेदारियों से भाग मुख्यमंत्री पर अंगुली उठाना बंद करें लखनपाल : अंशुल

Tue, 23 Jul 2024 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने हमीरपुर से जारी प्रेस बयान में कहा कि राजनीतिक मंडी में अपनी बोली लगाने वाले बड़सर के विधायक आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए मीडिया में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। बड़सर की भोली भाली जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बड़सर उपचुनाव में धनबल के सहारे अपनी नैया पार लगाने वाले विधायक कुछ महीने पहले तक कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे। अब कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अंगुली उठा रहे हैं। पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जो भी हालात बने हुए हैं उसके सीधे-सीधे जिम्मेवार विधायक इंद्रदत्त लखनपाल हैं। लगभग 12 वर्षों से वह स्वयं ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बड़सर अस्पताल में कर्मचारियों व विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एवं अन्य विकास के मुद्दों को मीडिया के माध्यम से उठाने का प्रयास मात्र एक राजनीतिक सोच है। कहा कि अपनी जिम्मेवारियों से भागकर लखनपाल सीएम पर अंगुली उठाना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed