{"_id":"612fc5d78ebc3efefb70d05a","slug":"lady-died-due-to-take-poison-hamirpur-hp-news-sml3823826167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। टौणीदेवी तहसील क्षेत्र के तहत समीरपुर में एक महिला ने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। समीरपुर गांव की 23 वर्षीय वर्षा पत्नी राजीव कुमार बुधवार को दिन के समय घर पर थी।
इस दौरान उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन सिविल अस्पताल टौणीदेवी ले गए, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। वीरवार सुबह उसका पोस्टमार्टम होगा तथा उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगी। अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञानचंद ने बताया कि मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महिला के मायके और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी। महिला के पति समीरपुर में ही दुकान करते हैं तथा वे अपने पीछे 2 वर्ष की बेटी छोड़ गई है।