फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lady cheated in the name of cleaning gold, jewellary

गले की चेन, अंगुठी चमकाने के बहाने उड़ाया सोना

Sun, 18 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lady cheated in the name of cleaning gold, jewellary
crime demo - फोटो : demo pics

ग्राम पंचायत सराहकड़ में दो प्रवासी गहने चमकाने के नाम पर सोने पर हाथ साफ कर गए। प्रवासियों ने वृद्ध महिला के घर में अकेले होने का लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया। शाम के समय उसका बेटा घर पहुंचा तो उसने गहने साफ करवाने की बात कही।

विज्ञापन


प्रवासियों से गहने चमकाने की बात सुनकर बेटे को संदेह हुआ तो उसने गहनों को देखा। इस दौरान उसे पता चला कि ज्वेलरी का भार कम हो गया है। मुकेश कुमार निवासी सराहकड़ ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद दो प्रवासी उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मां घर पर अकेली थी। प्रवासियों ने उसका मां को वर्तन और गहने साफ करवाने को कहा। महिला ने घर के कुछ बर्तन उनसे साफ करवा लिए। इसके बाद प्रवासियों से महिला को अपने गहने भी चमकाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपने सामने गले की चेन और अंगूठी साफ करवाई लेकिन दोनों प्रवासियों ने बड़ी चालाकी से गले की चेन और अंगुठी से सोना निकाल लिया। शाम के समय मुकेश कुमार घर पहुंचा तो उसकी मां ने बर्तन और गहने साफ करवाने की बात कही।

गहनों का नाम सुनते ही मुकेश को संदेह हुआ। उसने गहनों की जांच की तो इसका भार कम था। इसके बाद मुकेश ने ग्रामीणों सहित प्रवासियों की क्षेत्र में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।


थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर में आने वाले फेरी वालों का पहचान पत्र अवश्य जांचे और गहने आदि उनसे साफ न करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed