{"_id":"68ce92dfb8937d17b00a0412","slug":"lack-of-speed-breakers-on-the-mataur-shimla-highway-has-led-to-increased-accidents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-167365-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मटौर-शिमला राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से बढ़े हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मटौर-शिमला राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से बढ़े हादसे
Sun, 21 Sep 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 21 Sep 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
गगाल में वाहनों की तेजरफ्तार के कारण एक सप्ताह में हुईं चार घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। मटौर-शिमला राजमार्ग पर गगाल नामक स्थान पर लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से यहां पर कई बार वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं या फिर जान से हाथ धो बैठते हैं। एक सप्ताह के भीतर यहां पर तीन से चार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसमें एक छात्रा का ट्रक ने पैर कुचल दिया और स्कूटी सवार की टांग फैक्चर हो चुकी है।
लोगों राजकुमार, पवन कुमार, संजय कुमार का कहना है कि गगाल गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बस स्टॉपेज भी है, जहां पर निजी स्कूलों और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी बस पकड़ने के लिए खड़े होते हैं। ऐसी स्थिति में वाहनों की तेज रफ्तार से हादसे का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर तीन पेट्रोल पंप भी हैं जहां पर वाहन चालक पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए जाते हैं। इस कारण यहां से बाहर निकलना भी जोखिम भरा रहता है । आए दिन इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि उक्त स्थल पर कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। यही कारण है कि अप्रिय दुर्घटनाएं हो रही हैं। यदि यहां पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाता है तो वाहनों की रफ्तार में कमी आएगी तथा हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
इस बारे में थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस हर रोज एक्सीडेंटल जोन की निगरानी करती रहती है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है । स्पीड ब्रेकर संबंधित विभाग की ओर ही स्थापित किया जा सकते हैं।