फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lack of parking in Kangu Market causes traffic jams; haphazardly parked vehicles add to the public's woes.

Hamirpur (Himachal) News: कांगू बाजार में पार्किंग की कमी से जाम, बेतरतीब ख्रड़े वाहन बढ़ा रहे जनता का दर्द

Thu, 17 Sep 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lack of parking in Kangu Market causes traffic jams; haphazardly parked vehicles add to the public's woes.
कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद
धनेटा (हमीरपुर)। 15 गांवों के केंद्र में स्थित कांगू बाजार लंबे समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। उचित पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इससे बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और वाहन चालकों के साथ राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार लोग छोटे-मोटे काम के लिए बाजार आते हैं और दुकानों के सामने वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इससे दुकानों के बाहर जगह घिर जाती है और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहन हटाने के लिए कहने पर वाहन मालिकों के साथ बहस की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

कांगू के एक निजी स्कूल में परीक्षा केंद्र भी है। परीक्षा के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी व उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है। बाजार के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार परीक्षा के दिनों में डगोह और बढ़ेडा के मैदानों को अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। डगोह का मैदान कांगू से करीब एक किलोमीटर और बढ़ेडा का मैदान करीब दो किलोमीटर दूर है। इससे बाजार की सड़क पर वाहनों का दबाव कम किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पार्किंग के लिए उचित स्थान चिह्नित करने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर वाहन खड़े करने से जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
कोट्स
बाजार में सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने की कुछ शिकायतें मिली हैं। पुलिस टीम जल्द ही समस्या का उचित समाधान करेगी। वाहन चालक बाजार से कुछ दूरी पर वाहन खड़े करें, ताकि बाजार में समस्या न हो। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर

---
बाजार में सड़क किनारे वाहन खड़े होने से दुकानों के सामने जगह घिर जाती है। इससे ग्राहकों को भी परेशानी होती है। पार्किंग की उचित व्यवस्था होने से दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को राहत मिलेगी। -मीना शर्मा, स्थानीय निवासी।

परीक्षा के दिनों में बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। सड़क पर जगह कम होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। आसपास के मैदानों में पार्किंग की व्यवस्था की जाए तो समस्या कम हो सकती है। -यशपाल, पूर्व प्रधान, बैहरड़ पंचायत

लोग बाजार में कुछ समय के काम के लिए आते हैं और वाहन सड़क पर खड़ा कर चले जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। प्रशासन को पार्किंग के लिए उचित स्थान चिह्नित करना चाहिए। -मेधनाथ, समाजसेवी


बाजार में रोजाना वाहनों का दबाव रहता है। बेतरतीब पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। पार्किंग की स्थायी व्यवस्था जल्द की जानी चाहिए। -रामकिशन, स्थानीय निवासी

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

कांगू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article