{"_id":"691e1710d9f017b9b70ba8ec","slug":"lack-of-facilities-in-bijhari-market-business-started-slowing-down-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-174003-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में सुविधाओं का अभाव, मंदा पड़ने लगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में सुविधाओं का अभाव, मंदा पड़ने लगा कारोबार
Thu, 20 Nov 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रवि ठाकुर
अश्वनी कालिया
बिझड़ी (हमीरपुर)। सुविधाओं के अभाव में बिझड़ी बाजार में व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बाजार में व्यापार केवल धार्मिक उत्सवों, पर्व या फिर व्रतों तक सीमित रह गया है।
सुविधाओं के अभाव में लोग बिझड़ी बाजार का रुख करने के स्थान पर अपने कदम बड़े व्यापारिक बाजारों की ओर कर रहे हैं। इससे व्यापारियों की आस धूमिल होती जा रही है। करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैले बिझड़ी बाजार में 300 विभिन्न व्यापारिक संस्थान हैं, जहां पर छोटे और बड़े व्यापारी अपनी आजीविका कमा रहे हैं।
बिझड़ी में न तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और न ही शौचालयों की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में यदि कोई ग्राहक वाहन लेकर पहुंचता भी है, तो उसे वाहन को पार्किंग करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। कई बार यहां पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। यहां पर हालांकि व्यापार मंडल की ओर से कुछ सुधार भी किए गए हैं, लेकिन इनसे पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, जिसके चलते अब हालात यह हैं कि सीजनल कारोबार तो होता है, लेकिन उसके बाद बाजार में सन्नाटा छाया रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बिझड़ी बाजार में मुख्य समस्या पार्किंग की है। यहां पर पार्किंग न होने के कारण वाहनों को अपनी जिम्मेवारी पर इधर-उधर खड़ा करना पड़ता है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। अगर यहां पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो तो व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। -वेद प्रकाश, फर्नीचर कारोबारी
बाजार समय के साथ साथ उन्नति कर रहा है, लेकिन व्यापारिक गतिविधियां उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं। यहां पर मुख्य रूप से शौचालय की समस्या है। इससे महिला ग्राहकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। शौचालयों की हालत बहुत ही खराब है, जिससे यह परेशानी हो रही है। -मनोज कुमार, कपड़ा व्यापारी
बिझड़ी में व्यापार केवल उत्सव या व्रतों के समय ही बेहतर होता है। इसके बाद यहां पर धंधा मंदा हो जाता है। कभी कभार ग्राहक आते हैं, जिससे दुकान का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है। अगर सुविधाओं में वृद्धि हो तो यहां पर भी व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है। -रवि ठाकुर, मनियारी विक्रेता
व्यापार मंडल के प्रयास रहे हैं कि बाजार में बेहतर कारोबार हो। पहले बाजार में शाम होने के बाद अंधेरा छाया रहता था। समस्या का समाधान करने के लिए कमेटी की ओर से करीब 50 स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं। इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान होना जरूरी है। -रणजीत शर्मा, प्रधान, व्यापार मंडल बिझड़ी