फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lab tests are not being done in PHC Kaohta, the post of lab technician is vacant for one year

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी कड़ोहता में नहीं हो रहे लैब टेस्ट, लैब तकनीशियन का पद एक वर्ष से रिक्त

Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भोटा और मंडी हाइवे पर स्थित पीएचसी कड़ोहता में टेस्ट नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी में प्रतिदिन 80 से 100 के बीच ओपीडी है। यहां आधा दर्जन पंचायतों के लोग इलाज करवाने और स्वास्थ्य जांच करवाने आते हैं लेकिन पीएचसी में चिकित्सकों के पद रिक्त होने से लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अजय चंदेल, विनोद कुमार, संजय, राकेश, विमला देवी, रामप्यारी आदि ने कहा कि वर्तमान में यहां एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट है। अगर किसी मरीज को इंजेक्शन या मरहम-पट्टी करनी हो तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट को करनी पड़ती है। यहां पर स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन का पद तो सृजित है। लेकिन यह दोनों पद एक वर्ष से खाली हैं। इस केंद्र में कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं है। एक्स-रे और लैब नहीं होने की वजह से मरीजों को निजी क्लीनिक का रुख करना पड़ता है। यहां पर रात्रि सेवा का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी में लैब तकनीशियन के रिक्त पद को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि कड़ोहता पीएचसी में कार्य सुचारू रूप से चला है। बाकी रिक्त पदों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed