फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kohdara Panchayat will soon get its own building

Hamirpur (Himachal) News: कोहडरा पंचायत को जल्द मिलेगा अपना भवन

Tue, 27 Feb 2024 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्राम पंचायत कोहडरा में पंचायतघर का शिलान्यास किया। पूजा अर्चना के बाद विधायक ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। शिलान्यास के साथ ही यहां पर पंचायत भवन के निर्माण कार्य को भी शुरू कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि इस पंचायत का सौभाग्य है कि प्रदेश में पहली बार किसी पंचायत के भवन निर्माण के लिए इतनी राशि स्वीकृत हुई है। आधुनिक भवन में लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकासखंड बिझड़ी की पंचायत कोहडरा को क्याराबाग पंचायत से अलग करके नई पंचायत का स्वरूप दिया गया था लेकिन पंचायत भवन न होने से पंचायत समारोह आयोजनों में दिक्कत होती थी। अब आधुनिक भवन के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ की राशि मंजूर हुई है और पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये भवन के निर्माण के लिए विभाग के पास पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में करोड़ों रुपयों की लागत से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनने जा रहा है। खेल स्टेडियम और अन्य विकास कार्यों पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद, बीडीसी अंजना गुलेरिया, पंचायत प्रधान रविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप सिंह, शशि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed