{"_id":"670a86d5efe6c8303a061e1c","slug":"knowledge-of-all-subjects-is-necessary-for-a-job-in-banking-sector-sunil-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138256-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए समस्त विषयों का ज्ञान आवश्यक : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए समस्त विषयों का ज्ञान आवश्यक : सुनील
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने एनएसएस वाटिका और वृक्षों को रंग रोगन कर बनाया सुंदर
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवियों ने सुबह प्रभात फेरी निकाल दिनचर्या की शुरुआत की। योग क्रियाओं के माध्यम में स्वस्थ रहने की तरीके सीखे। व्यक्ति विशेष के रूप में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लदरौर शाखा के प्रबंधक सुनील चौधरी मौजूद रहे। उनका स्कूल पहुंचने पर स्वयंसेवियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्कूली छात्रों में समाज सेवा की भावना पैदा करती है। यहां से सीखा छात्र बड़ा होकर समाज सेवी बनकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि समाजसेवा की भावना को जीवन भर अपने मन में संजोए रखें। उन्होंने स्वयंसेवियों को बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। बैंकिंग क्षेत्र में जाने के लिए सभी विषयों पर अपनी पकड़ रखें तथा सामान्य ज्ञान से हर रोज अपडेट रहें। इस अवसर पर स्कूल में एनएसएस प्रभारी नरेंद्र जसवाल, महिला प्रभारी जसविंद्र सिंधू, भूगोल प्रवक्ता आज्ञा राम, प्रवक्ता अंग्रेजी चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे।