फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kitchan burn

टौणी देवी में सिलेंडर ने पकड़ी आग, रसोईघर जला

Fri, 11 Dec 2020 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टपरे के झोखर गांव में एक सिलिंडर में आग लगने से रसोईघर जल गया। गनीमत यह रही कि समय रहते जलते हुए सिलिंडर को बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया गया। अगर सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि सिलिंडर की आग से रसोईघर का सामान और उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

झोखर गांव के कृष्ण चंद पुत्र मिलखी राम की रसोई में शुक्रवार सुबह आग लग गई। कारण सिलिंडर का आग पकड़ना बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी, उस समय रसोई में कोई नहीं था। रसोई से धुआं उठते देख जब परिजन यहां आए तो पता चला कि सिलिंडर में आग लगी हुई है तथा पूरा कमरा धुएं से भरा था। काफी मशक्कत के बाद सिलिंडर को बाहर खींचा गया। इसके फटने का अंदेशा बना हुआ था, लेकिन गनीमत यह रही कि सिलिंडर फटा नहीं और कोई हताहत नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed