{"_id":"69692fe267ce524d9a0be2f6","slug":"kishori-lal-inaugurated-the-road-and-school-in-sehal-village-hamirpur-hp-news-c-95-1-ssml1021-215992-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: किशोरी लाल ने सेहल गांव में किया सड़क-स्कूल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: किशोरी लाल ने सेहल गांव में किया सड़क-स्कूल का लोकार्पण
Thu, 15 Jan 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। गांव सेहल में विधायक किशोरी लाल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके विधायक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेहल में नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया। इसी के साथ लखदाता मंदिर में नव-निर्मित स्टेज का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने घांगन गांव में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालयों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, वीरेंद्र जमवाल, रविंदर सिंह, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन