{"_id":"6927534102464c531b01b0c6","slug":"kisan-morcha-brainstormed-regarding-dharamshala-rally-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-174785-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला रैली को लेकर किसान मोर्चा ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला रैली को लेकर किसान मोर्चा ने किया मंथन
Thu, 27 Nov 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा किसान मोर्चा मंडल शहरी हमीरपुर की बैठक बुधवार को हमीरपुर में हुई। बैठक में धर्मशाला में चार दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा के प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल शहरी किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की, जबकि जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा मंडल शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और प्रभारी राजेश सहगल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर किसान मोर्चा के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई एवं एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी जोड़ने के बारे में भी चर्चा की गई।
इसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारियां तय की गईं। इसके साथ ही चार दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली प्रदर्शन रैली के लिए सभी को आमंत्रित किया गया एवं अपने साथ अन्य कार्यकर्ताओं को लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजना को घर-घर तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा शहरी मंडल हमीरपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।