{"_id":"5d6ea5358ebc3e93c52ee616","slug":"kho-kho-compitition-hamirpur-hp-news-sml306222648","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में रैली जजरी को हराकर कुठेड़ा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में रैली जजरी को हराकर कुठेड़ा बना विजेता
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में चल रही अंडर-19 लड़कों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा ने रैली जजरी को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पहले हुए पहले सेमिफाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा ने बजरोल को पराजित किया। दूसरे सेमिफाइनल मैच में रैली जजरी ने बलडूहक को पराजित किया। वॉलीबाल में रैली जजरी ने बधानी को पराजित किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू ने रैली जजरी तथा हिम अकादमी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल को पराजित किया। झिरालड़ी ने रंगस स्कूल को पराजित किया। पहला सेमिफाइनल मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी और हिम अकादमी के बीच तथा दूसरा सेमिफाइनल कांगू और चबूतरा स्कूल के बीच खेला जाएगा।
बैडमिंटन के खेल में कुलेहडा ने भरेड़ी तथा गुरुकुल हमीरपुर ने भोरंज स्कूल को पराजित किया। बैडमिंटन में पहला सेमिफाइनल गुरुकुल हमीरपुर और कांगू तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच भरेड़ी और भरठयाण के बीच खेला जाएगा। कुश्ती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी के रजत ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि अतुल दूसरे और हिम अकादमी का प्रिंस तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन बुधवार को 11 बजे होगा। इसमें प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल कुमार मुख्यातिथि तथा सेवानिवृत्त सहायक अभियंता अमृत लाल अध्यक्षता करेंगे।