फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Khas Galod team winner

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में खास गलोड़ की टीम ने सुनवी को हराया

Sat, 06 Jul 2024 02:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Khas Galod team winner
कुढार स्कूल में बॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: संघ
कुढार स्कूल के खेल मैदान में शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के खेल मैदान में शुक्रवार को राजपूताना युवा क्लब सुनवी की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ मक्कड़ पंचायत के प्रधान नीरज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है। हार से सबक लेकर जीत की तैयारी करनी चाहिए। आज युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना कॅरिअर बना रहे हैं। खेल प्रेम भावना का प्रतीक है। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि खेल को खेल की भावना की तरह खेलें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और निरंतर खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का पहला मैच खास गलोड़ और सुनवी के बीच खेला गया। इसमें खास गलोड़ की टीम विजेता रही। दूसरा मैच ज्योली देवी और झिरालड़ी के बीच खेला गया। इसमें ज्योली देवी की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5100 रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 3100 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान युवा क्लब सुनवी के प्रधान नितिन ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से 22 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर बजरंग दल बड़सर प्रखंड के संयोजक विपिन शर्मा, युवा क्लब सुनवी के प्रधान नितिन ठाकुर, विनीत ठाकुर, विनायक, सौरभ, दिनेश, मनु, नितिन, दिनेश, मोहित, धीरज शर्मा आदि युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed