फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Keep an eye on suspicious cases of political advertisements and paid news: Tripathi

राजनीतिक विज्ञापनों और पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखें नजर : त्रिपाठी

Thu, 04 Jul 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

जिलास्तरीय एमसीएमसी और सी-विजिल एप के निगरानी कक्ष का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के सदस्यों और निगरानी टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर कड़ी नजर रखें। प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र पर रिपोर्ट भेजें। वीरवार को जिलास्तरीय एमसीएमसी के निगरानी कक्ष तथा सी-विजिल एप के कंट्रोल रूम के औचक निरीक्षण के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ने ये निर्देश दिए। चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ऑडियो-विजुअल, राजनीतिक विज्ञापन एवं संदेश प्रसारित करने के लिए एमसीएमसी की पूर्व अनुमति एवं सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। इसके अलावा मतदान से एक दिन पहले या मतदान के दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भी एमसीएमसी की अनुमति आवश्यक है। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों और पेड न्यूज से संबंधित खर्चे को भी उम्मीदवार के चुनावी खर्च में शामिल किया जाता है। इसलिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक विज्ञापनों और पेड न्यूज के अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की निगरानी के लिए भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर नजर आवश्यक है। जिलास्तरीय एमसीएमसी के निगरानी कक्ष के बाद सामान्य पर्यवेक्षक ने सी-विजिल एप के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभिन्न उड़नदस्तों, स्टैटिक सर्विलांस टीमों, वीडियो व्यूइंग टीम और अन्य टीमों की ओर से अभी तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली। इस अवसर पर एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed