फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Keep age in mind while doing election duty

Hamirpur (Himachal) News: चुनाव में ड्यूटी लगाते समय करें उम्र का लिहाज

Sun, 28 Jul 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
पीठासीन और पोलिंग अधिकारियों ने चुनाव आयोग को लिखा खुला पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। चुनाव में पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों की ड्यूटी में तैनात एक समूह ने चुनाव आयोग को खुला पत्र लिखते हुए मांग की है कि ड्यूटी लगाते समय कर्मचारियों की उम्र का लिहाज करें, ताकि चुनाव को उत्सव की भांति निपटाया जा सके। उनका कहना है कि चुनाव में उम्रदराज कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात करके चुनाव आयोग इसे उत्सव की जगह सजा बना रहा है। पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों देवेंद्र शर्मा, अशोक ठाकुर, यशवंत सिंह, मनोज कुमार, यश्कीर्ति, उपेंद्र भारद्वाज, संजीव वर्मा, संजय चौधरी, देशबंधु, विनोद कुमार और बलदेव सिंह आदि ने बताया कि उम्रदराज कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी महज संख्यापूर्ति तक ही सीमित रहती है और उनके कार्य का निष्पादन भी पोलिंग स्टेशन पर तैनात पोलिंग पार्टी के अन्य सदस्यों पर आ जाता है। इससे चुनाव में तैनात अन्य कर्मचारी अतिरिक्त बोझ में दब जाते हैं। चुनाव आयोग को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि अगर चुनाव आयोग पोलिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों का भार कम नहीं कर सकता तो उस कार्य को बेवजह बढ़ाए भी नहीं। पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों ने बताया कि उम्रदराज कर्मी खासकर जिनकी आयु पचास साल से ऊपर हो चुकी हो उन्हें चुनावी कार्यों से दूर रखना चाहिए। इस उम्र तक आते-आते व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई न कोई दिक्कतें चली होती हैं। चुनावी ड्यूटी अनेक बार लगातार बीस से तीस घंटे तक चलती रहती है। इसलिए ऐसी दशा में उम्रदराज व्यक्ति के लिए इस ड्यूटी को निभा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed