{"_id":"60f317ed8ebc3e6d261e2679","slug":"keep-a-close-watch-on-crowded-places-hamirpur-hp-news-sml3772623137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिलाधीश ने जारी किए सख्त आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिलाधीश ने जारी किए सख्त आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना संबंधी बंदिशों में रियायतें मिलने के बाद कई पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों, अन्य सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिलाधीश देवश्वेता बनिक ने सख्त आदेश जारी किए हैं।
सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल स्तर पर गठित उड़नदस्तों को सक्रिय करने के आदेश जारी करते हुए जिलाधीश ने कहा कि ये उड़नदस्ते भीड़-भाड़ वाले स्थानों और विवाह एवं अन्य समारोहों के आयोजन स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें।
मुख्य पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों का सप्ताह में कम से कम तीन बार औचक निरीक्षण होना चाहिए। वीकेंड पर ऐसे स्थलों का निरीक्षण अवश्य किया जाना चाहिए। जिलाधीश ने अपने आदेश में सभी एसडीएम, बीडीओ, राजस्व अधिकारियों, पुलिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारियों और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद