{"_id":"5f6b86288ebc3edecf1ea069","slug":"kccb-election-chandel-return-name-hamirpur-hp-news-sml346063513","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी बैंक चुनाव : चंदेल ने नामांकन वापस लिया, सहमति न बनने से मुकाबला रोमांचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी बैंक चुनाव : चंदेल ने नामांकन वापस लिया, सहमति न बनने से मुकाबला रोमांचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) के निदेशकों के चुनाव को लेकर हमीरपुर में फील्ड सज गई है। बुधवार को मंडल भाजपा सुजानपुर के पूर्व महामंत्री अनिल चंदेल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। उनके हटने के बाद अब हमीरपुर जोन से चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी शेष रह गए हैं। हमीरपुर जोन से अब भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देशराज ठाकुर और केसीसी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से पूर्व में विधायक रहे कुलदीप पठानिया चुनाव मैदान में हैं। माना जा रहा था कि चुनाव मैदान में उतरे अपने पदाधिकारियों को भाजपा नेता आपसी सहमति से मना लेंगे। लेकिन, उनकी यह मेहनत व्यर्थ चली गई। क्योंकि न तो हमीरपुर जोन से भाजपा आम सहमति बना सकी और न ही नादौन जोन से किसी एक को बैठाने के प्रयास काम आए। हैरानी की बात है कि नादौन से कांग्रेस तो अपना प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतार पाई।
इस रोमांचक मुकाबले पर पूरे जिले के लोगों की नजरें टिकी हैं। क्योंकि केसीसी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव के बहाने कई भाजपा नेताओं की साख दाव पर लग गई है। नादौन जोन में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए आत्म प्रकाश को पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री का समर्थन है। वहीं, बड़सर से विस चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा यहां जैदनाथ शर्मा को भाजपा का सच्चा सिपाही बता रहे हैं। हमीरपुर जोन में भी भोरंज, सुजानपुर और हमीरपुर सदर तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां भोरंज से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी की सहमति से ही देश राज शर्मा को मंडल भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर भी विधायक कमलेश कुमारी के ही क्षेत्र से संबंधित हैं। देशराज ठाकुर को भी अंदरखाते भाजपा का समर्थन प्राप्त है लेकिन, तीनों को कांग्रेस नेता कुलदीप पठानिया अकेले टक्कर दे रहे हैं।
हमीरपुर जोन में कुल 137 मतदाता, जबकि नादौन जोन में 115 मतदाता हैं। हमीरपुर के चुनाव 30 सितंबर को पक्का भरो स्थित जिला सहकारी विकास संघ के कार्यालय में, जबकि नादौन जोन के नादौन स्थित सहकारी सभाएं निरीक्षक के कार्यालय में होंगे। इसके लिए केसीसी बैंक मुख्यालय धर्मशाला से ही बैलेट पेपर आएंगे।
विज्ञापन
उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि बुधवार को हमीरपुर जोन से अनिल चंदेल ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब हमीरपुर से चार प्रत्याशी तो नादौन से दो प्रत्याशी मैदान में हैं। हमीरपुर के चुनाव 30 सितंबर को पक्का भरो स्थित जिला सहकारी विकास संघ के कार्यालय में, जबकि नादौन जोन के नादौन स्थित सहकारी सभाएं निरीक्षक के कार्यालय में होंगे।