फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kaustubh and Priyanshi first in the 600 meter race of the under-14 category

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कौस्तुभ और प्रियांशी प्रथम

Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kaustubh and Priyanshi first in the 600 meter race of the under-14 category
खेल मैदान अणु में  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
हमीरपुर। खेल मैदान अणु में शनिवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कौस्तुभ और प्रियांशी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भारतीय खेल प्राधिकरण की हमीरपुर इकाई की कार्यकारी अधिकारी दिव्या बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा सिंथेटिक ट्रैक से अब तक सैकड़ों खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर के खिलाड़ियों और जिला संगठन की सिंथेटिक ट्रैक को पुनः बिछाने की एक लंबित मांग थी, जिस पर खेल प्राधिकरण ने कदम उठाते हुए इस नए सिरे से बिछाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला एथलेटिक संगठन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने संगठन की पिछले एक वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के 900 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 13, 14 जून को बिलासपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस मौके पर व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर,महासचिव राजेंद्र सोनी एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान, सूरज ठाकुर, सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में पहले दिन के विजेता

प्रतियोगिता के पहले दिन कड़े मुकाबले हुए। अंडर-14 छात्र वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कौस्तुभ प्रथम, सार्थक द्वितीय और सोहन तृतीय रहे। लंबी कूद में अभय प्रथम, कौस्तुभ द्वितीय और सार्थक तृतीय और शॉटपुट में पीयूष प्रथम, अर्णव राणा द्वितीय और सूर्यास्त तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-14 छात्रा वर्ग में 600 मीटर में प्रियांशी प्रथम, कामिनी द्वितीय और आकृति तृतीय, लंबी कूद में प्रियांशी प्रथम, शबनम द्वितीय और पलक तृतीय, शॉट पुट में वंशिका प्रथम, कृतिका द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं।

खेल मैदान अणु में  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक

खेल मैदान अणु में  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक

खेल मैदान अणु में  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक

खेल मैदान अणु में  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed