फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kashmir Singh forced to tie animals in a tent

Hamirpur (Himachal) News: टेंट में पशुओं को बांधने को मजबूर कश्मीर सिंह

Fri, 22 May 2026 10:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जमली के तहत घरियाणी में आग लगने से पशुशाला जलने के कारण अब प्रभावित परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आसपड़ोस में पशुशाला न होने के कारण कश्मीर सिंह अपने पशुओं को तिरपालनुमा टेंट में बांधने के लिए मजबूर हैं। उन्हें अभी कोई फौरी राहत भी प्रशासन से नहीं मिली है। बीते मंगलवार रात करीब 12 बजे पशुशाला में अचानक आग लग गई थी। रात को पशुओं को बचाते समय कश्मीर सिंह की बहू किरण और कश्मीर सिंह का पोता अजय भी झुलस गए हैं। हालांकि, हलका पटवारी मौके पर रिपोर्ट बना चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें फौरी राहत नहीं मिल पाई है। ग्राम पंचायत जमली के पूर्व प्रधान हाकम सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह गरीब परिवार से संबंध रखता है। इस हादसे में पशुशाला जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पशुओं के लिए रखा चारा भी जलकर राख हो गया है और अब परिवार के लिए पशुओं को चारा उपलब्ध करवाना भी चुनौती बन गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही राह प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed