फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kashi Sharma reached school holding her grandfather's hand

Hamirpur (Himachal) News: दादा का हाथ पकड़कर स्कूल पहुंचीं काशी शर्मा

Mon, 04 May 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kashi Sharma reached school holding her grandfather's hand
आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी भोटा के प्रागंण में अपने 84 वर्षीय दादा का हाथ थामे काशी शर्मा। संवाद
भोटा (हमीरपुर)। अपने 84 वर्षीय दादा का हाथ थामे काशी शर्मा जब आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी भोटा के प्रागंण में पहुंचीं तो वह पल हर किसी के लिए भावुक और गर्व से भरा था। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर जारी बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में काशी ने प्रदेशभर में दूसरा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। जैसे ही वह स्कूल पहुंचीं,शिक्षकों और छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


हार पहनाकर और तालियों की गड़ गड़ाहट के साथ इस होनहार छात्रा का सम्मान किया गया। दादा के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। 84 वर्षीय जुगल किशोर शर्मा ने अपनी पोती को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत से उसे यह मुकाम प्राप्त हुआ है। मसेरडू निवासी काशी प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उनके पिता ओम स्वरूप निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि माता सुषमा शर्मा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed