फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kargil mortyar remembered

जिलाभर में कारगिल शहीदों को किया नमन

Sun, 26 Jul 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
kargil mortyar remembered
भोरंज में शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं विधायक कमलेश कुमारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/बड़सर/रंगस/भोरंज (हमीरपुर)। कारगिल विजय दिवस पर जिला मुख्यालय में उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ऑपरेशन विजय में अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले सभी सैनिकों को नमन किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों को देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की प्रतिज्ञा दिलाई। उपायुक्त ने निदेशक सैनिक कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी विशिष्टजनों का इस दिवस पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शौर्य, साहस एवं त्याग की समृद्ध परंपरा रही है, जिस कारण प्रदेश को वीर भूमि कहा जाता है। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त राजकिशन, सैनिक कल्याण विभाग के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. विक्रम महाजन, उपनिदेशक, सैनिक कल्याण स्क्वार्डन लीडर मनोज राणा, कर्नल (रि.) पंजाब सिंह, कर्नल एमआर भारद्वाज, ध्यान सिंह, रणबीर सिंह ठाकुर, दयासिंह पठानिया सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी और बडैहर की बूथ अध्यक्ष मीरा देवी व अन्य लोगों ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत मोरसु सुल्तानी में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मोरसु सुलतानी के बीडीसी प्रीतम चंद, अतुल, वीर सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल बड़सर की ओर से भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भी कारगिल विजय दिवस पर देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के वीर जवानों की याद में हवन यज्ञ के साथ किया गया। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कारगिल के शहीदों को नमन किया और उनकी कुर्बानियों को याद किया। उपमंडल नादौन के वन विभाग के विश्राम गृह कांगू में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस आयोजन में प्रदेश परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कारगिल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हिम गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लदरौर में भी कारगिल विजय दिवस पर ऑनलाइन पेंटिंग, भाषण, कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और छात्रों ने अपनी भावनाओं को भाषण, पेंटिंग और कविता के माध्यम से व्यक्त कर शहीदों को नमन किया। स्कूल प्रबंधक राजेश सिंह ठाकुर ने कहा कि देश हमेशा अमर शहीदों की कुर्बानी का कर्जदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed