फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kalash Yatra taken out with band from Satya Narayan Temple

Hamirpur (Himachal) News: सत्य नारायण मंदिर से बैंड बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Fri, 21 Jun 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
यात्रा के साथ बाल भवन में सात दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। वार्ड नंबर पांच के बाल भवन में सीनियर सीटिजन काउंसिल की ओर से आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शुक्रवार सुबह सत्यनारायण मंदिर में शांति पाठ किया गया। उसके बाद बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सत्य नारायण मंदिर से शुरू हुई और बाल भवन में संपन्न हुई। दो बजे श्रीरामचरितमानस कथा का अध्याय शुरू किया गया। कथा व्यास आचार्य मुकेश शर्मा ने संगतों को श्रीरामचरितमानस कथा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस कथा और भागवत कथा सुनने से कई प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। आचार्य मुकेश शर्मा ने कथा प्रसंग में वाल्मीकि रामायण का प्रारंभ कैसे हुआ और तुलसीदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। सीनियर सीटिजन काउंसिल के प्रधान विजय पुरी, गीता प्रचार प्रसार संस्थान के सचिव भगवान दास शास्त्री ने कहा कि बाल भवन वार्ड नंबर पांच हमीरपुर में सात दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा आयोजित की जा रही है। 27 जून को हवन यज्ञ और भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed