फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Just a formality of fixing the slab on the footpath

Hamirpur (Himachal) News: फुटपाथ पर स्लैब को ठीक करने की महज औपचारिकता निभाई

Wed, 24 Jul 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
अब दोबारा आ गया इन स्लैबों में अंतर, हो सकता है हादसा
विज्ञापन


बस अड्डा की ओर जाता है फुटपाथ, यहीं से गुजरते हैं राहगीर

पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने महज एक स्लैब को किया ठीक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय में नादौन चौक से लेकर भोटा तक फुटपाथ बनाया गया है लेकिन बाल स्कूल हमीरपुर के पास बने फुटपाथ की स्लैबों में फिर से अंतर आ गया है। इससे यहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। पिछले माह भी यहां पर एक स्लैब अपनी जगह से खिसक गई थी और दूसरी स्लैब पर आ गई थी। नीचे गहरी नाली है। इससे यहां पर कोई भी हादसा हो सकता था। शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने इस स्लैब को ठीक करवाने की महज औपचारिकता निभाई और एक ही स्लैब को ठीक किया। अन्य स्लैबों को लोक निर्माण विभाग ने ठीक नहीं करवाया और अब यहां पर फिर से स्लैब में अंतर आ गया है। इस रास्ते से लोग मुख्य बाजार में पहुंचते हैं। अक्सर लोग यहां से बस अड्डा की ओर जाते हैं। रात के अंधेरे में स्लैब के बीच अंतर का पता नहीं चलता। ऐसे में यहां पर कोई दुर्घटना हो सकती है। लोगों सुरेश गुलेरिया, जयचंद, किशोरी लाल, प्रीतो देवी, कमलेश कुमारी आदि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सभी स्लैबों का मरम्मत कार्य करना चाहिए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय कटोच ने कहा कि मरम्मत कार्य करवा दिया था।अगर फिर से कहीं समस्या है तो उसेे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed