{"_id":"5d7d29458ebc3e93d76c4279","slug":"judge-the-facility-in-aanandpur-sahib-hamirpur-hp-news-sml3074821129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध में आनंदपुर साहिब की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध में आनंदपुर साहिब की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

मंदिर न्यास के अधिकारियों ने गुरुद्वारे में लिया सुविधाओं का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए न्यास प्रयासरत है। इसी कड़ी के तहत न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम प्रदीप कुमार, मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने न्यास के सदस्यों के साथ आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे का भ्रमण किया तथा श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
लंगर भवन तथा सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य कई कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बाबा बालक नाथ ट्रस्ट प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं को सबसे अधिक समस्या बाबा बालक नाथ मंदिर आने पर पार्किंग की आती है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा का भ्रमण किया है। व्यवस्था को देखकर जो सुधार किए जा सकते हैं, उसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर न्यास सदस्य पवन कुमार, सुरेश कुमार तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।