{"_id":"683218ae64ff6fbe2c0e6cb0","slug":"jolasappad-auditorium-will-have-parking-capacity-of-60-vehicles-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-156618-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ के सभागार में 60 वाहनों की होगी पार्किंग क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ के सभागार में 60 वाहनों की होगी पार्किंग क्षमता
Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जोलसप्पड़ में सभागार ब्लॉक का निर्माण कार्य जारी। स्रोत : लोक निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का नया भवन जोलसप्पड़ में बनाया जा रहा है। यहां पर एकेडमिक ब्लॉक और अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है।
अब शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से लैस सभागार का निर्माण होगा। यहां पर वाहनों को पार्क करने की भी सुविधा रहेगी। करीब साठ वाहन आसानी से पार्क किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग का दावा है कि इस साल दिसंबर तक सभागार का पूर्ण निर्माण कर लिया जाएगा। सभागार निर्माण कार्य पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इसके अलावा यहां पर कैफेटरिया, ओपन एयर थियेटर सहित अन्य सुविधाएं मिलना प्रस्तावित हैं। वर्तमान में सभागार भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। प्रस्तावित परियोजना के तहत पहली मंजिल पर वाहनों की पार्किंग की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
दूसरी मंजिल पर आधुनिक कैफेटेरिया और ओपन गेयटी थियेटर का निर्माण होगा। गौर रहे कि छह साल से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में संचालित किया जा रहा है। कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2018 से शुरू किया गया था। अभी भी निर्माण कार्य जारी है।