{"_id":"66a2419b0fb4a1f1af0c3bde","slug":"joint-patwari-and-kanungo-federation-handed-over-keys-to-tehsildar-and-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132170-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने तहसीलदार और एसडीएम को सौंपी चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने तहसीलदार और एसडीएम को सौंपी चाबियां
विज्ञापन
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ तहसीलदार हमीरपुर को चाबियां सौंपते हुए। स्रोत : संवाद
सभी सर्किलों में ऑनलाइन कार्य भी बंद, महज आपदा से संबंधित कार्य किए जाएंगे
अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्तों का कार्य करने से इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/भोरंज। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने वीरवार को तहसील हमीरपुर के अधीन एक कानूनगो वृत्त (नाल्टी) और चार पटवार वृत्तों (हमीरपुर, बध्याना, अमनेड व मैड) की चाबियां तहसीलदार हमीरपुर को सौंप दीं। वीरवार से इन सभी कार्यालयों में आपदा से संबंधित कार्य को छोड़कर कोई अन्य कार्य नहीं होगा। तहसील हमीरपुर के अन्य सभी सर्किलों में भी ऑनलाइन कार्य बंद ही रहेगा। महज आपदा से संबंधित कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला प्रधान मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, कानूनगो सतीश कुमार, पटवारी सोनिया शर्मा, राधेश्याम, विनोद शर्मा, संजीव कुमार, वासुधर शर्मा आदि उपस्थित रहे। मीना शर्मा ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है या संघ के सदस्यों के साथ कोई वार्ता नहीं करती है तो आने वाले समय में यह आंदोलन उग्र रूप से ले सकता है। हमारा उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं है लेकिन सरकार को मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श करना चाहिए।
वहीं, उपमंडल भोरंज के तहत संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई भोरंज ने वीरवार को एसडीएम भोरंज को ज्ञापन दिया। समस्त पटवारी और कानूनगो ने अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्तों व कानूनगो वृत्तों की चाबियां उच्च अधिकारियों को सौंपी। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ तहसील भोरंज के अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्तों खुथड़ी, ढुंगरी व बधानी की चाबियां भी एसडीएम को सौंपी गईं। इस मौके पर संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ तहसील इकाई भोरंज से आशीष कुमार, पंकज कुमार, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार, बिनता, सुभाष कुमार, विवेक ठाकुर, राजेश कुमार, सपना, सपना कुमारी, विकास वर्मा, अभिषेक, कमल देव, अजय कुमार, विनोद कुमार, अंकुश शर्मा, सपना, राजेश शर्मा, तेज कुमार, अश्वनी कुमार, पुष्पलता आदि उपस्थित रहे।