फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Joint Action Committee staged a sit-in protest in Hamirpur over their demands.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मांगों को लेकर दिया धरना-प्रदर्शन

Sat, 18 Oct 2025 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Joint Action Committee staged a sit-in protest in Hamirpur over their demands.
हमीरपुर में गांधी चौक पर धरना प्रदर्शनकरते हुए पेंशनर्स - फोटो : जमीन का मुआयना करते राजस्व के कर्मचारी।
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मांगों को लेकर गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू को 18 मांगों का एक ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों ने पेंशनर्स को भी संबोधित किया। इस मांगपत्र में उन्होंने पेंशनर्स की पहली जनवरी, 2016 से 31 जनवरी 2022 तक लंबित पड़े ग्रैज्युटी, लीव इनकैशमेंट और रिवाइज्ड पेंशन का भुगतान करने, पिछले नौ वर्षों से लंबित पड़े 16 प्रतिशत डीए और एरियर का भुगतान करने, लंबित मेडिकल भत्तों का भुगतान करने के लिए बजट का प्रावधान करने, अगस्त से अक्तूबर तक लंबित पड़ी एचआरटीसी पेंशनर्स की पेंशन का भुगतान करने, पहली जनवरी 2016 से एजी कार्यालय में लंबित पड़े केसों का निपटारा करने, विद्युत बोर्ड में लंबित पड़े पेंशनर्स की पेंशन और उनके लाभों का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांगे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अजमेर सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मांगों को लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आने वाले समय में जेएसी की बैठक आयोजित की जाएगी और उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अपने हकों के लिए सचिवालय का घेराव करना पड़ा, तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर पुरुषोत्तम ठाकुर, मोहिंद्र सिंह ठाकुर, दलीप सिंह ढटवालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed