फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Job trainee recruitment is a bad joke with the youth: Ashish

जॉब ट्रेनी भर्ती युवाओं के साथ भद्दा मजाक : आशीष

Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के दो साल ट्रेनी कर्मचारी रखने के फरमानों का विधायक आशीष शर्मा ने विरोध जताते हुए इस निर्णय को युवाओं के साथ भद्दा मजाक करार दिया है। मीडिया को दिए बयान में विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार अगर इस फरमान को वापस नहीं लेती है, तो आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जहां पांच लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की थी, वहीं यह नौकरियां तो क्या देनी, लेकिन अब जॉब ट्रेनी भर्ती वाली नौकरियां देने के फरमान जारी किए हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को खतरा पैदा हो गया है। दो साल तक प्रदेश में कर्मचारी महज जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त होंगे और दो सालों के बाद उन्हें उसी नौकरी को पाने के लिए टेस्ट देना होगा। इससे युवाओं में भारी रोष है और वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अब सरकार के फरमानों के अनुसार नौकरी को पाने के लिए पहले जॉब ट्रेनी के रूप में कार्य करना होगा और उसके बाद उसी पद के लिए दोबारा परीक्षा देनी होगी। अनुबंध आधार पर भर्ती कर कर्मचारियों को भर्ती नियमों के तहत नियमित किया जाए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं होगा। अगर सरकार जल्द इन फरमानों को वापस नहीं लेती है, तो आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed