फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JICA Mission Team visits Shiitake Cultivation and Training Center

Hamirpur (Himachal) News: जाइका मिशन टीम ने शिटाके खेती और प्रशिक्षण केंद्र का किया दौरा

Wed, 09 Oct 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Oct 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
JICA Mission Team visits Shiitake Cultivation and Training Center
जायका परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान जायका प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए। स्रत्रोत : संवाद
हमीरपुर। जाइका मुख्यालय के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के तहत चल रही नई कृषि पद्धतियों की समीक्षा के लिए परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। यह पिछले दो वर्षों में जाइका कृषि परियोजना-2 का अंतरराष्ट्रीय मिशन का पांचवां दौरा है।
विज्ञापन

इस दल में शिनो काटो, ताकाहिरो कोइके (दोनों जाइका मुख्यालय के प्रतिनिधि), केन कुनीडा और युकारी इनागाकी (दोनों जाइका इंडिया से) शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति डॉ. नवीन ठाकुर और जाइका कृषि परियोजना-2 के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने दल को प्रगति की स्थिति की रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

जाइका मिशन प्रतिनिधिमंडल ने पपरोला संग्रह केंद्र का दौरा कर लाभार्थी किसानों, उत्पादक कंपनी और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों के साथ भी बातचीत की। डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि संग्रह केंद्र की स्थापना 2017 में परियोजना-1 के दौरान 36.77 लाख रुपये के कुल परिव्यय के साथ की गई थी। जाइका मिशन टीम ने पालमपुर में शिटाके खेती और प्रशिक्षण केंद्र (एससीटीसी) का दौरा कर कर्मचारियों और शिटाके उत्पादकों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह केंद्र भारत में अपनी तरह का एक मॉडल केंद्र है, जहां लकड़ी के ब्लॉकों पर शिटाके मशरूम उगाए जाते हैं। अगस्त के अंत तक इस केंद्र ने 53.57 किलोग्राम सूखे मशरूम का उत्पादन किया और 65.575 किलोग्राम ताजा शिटाके मशरूम बेचे हैंं। केंद्र ने तैयार ब्लॉकों, ताजे और सूखे शिटाके मशरूम को बेचकर 3.31 लाख रुपये राजस्व अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed