जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सुलगवान चौक पर शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे एक पिकअप गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि बिजली का खंभा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार कराया।
जानकारी के मुताबिक पिकअप गाड़ी जाहू से भरेड़ी की तरफ जा रही थी। गाड़ी के खंभे से टकराने की इतनी तेज आवाज हुई आसपास के लोग घरों से निकल आए। चालक को गाड़ी बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए। साथ ही खंभे टूटने की सूचना भी बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दी। बिजली बोर्ड और चालक के बीच आपस में समझौता हो गया, जिसमें बिजली के खंभे का खर्चा उठाने की बात मान जाने पर चालक को वहां से भेज दिया गया। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद ने कहा कि बिजली बोर्ड के ठेकेदार ने चालक से बात कर ली है और चालक को बिजली का खंभा लगाने में जितना खर्चा होगा, उतना देना होगा।