फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JEE and NEET pre-examination will be held in 29 out of 151 schools.

Hamirpur (Himachal) News: 151 स्कूलों में 29 को होगी जेईई और नीट की प्री परीक्षा

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 151 स्कूलों में 29 नवंबर को जेईई और नीट की प्री परीक्षा करवाई जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान संकाय वाले स्कूलों में यह प्री एग्जाम आयोजित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। प्री एग्जाम के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षकों की ओर से अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को आधुनिकता से जोड़ने, पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में निपुण बनाने के लिए यह प्री परीक्षा आयोजित की जा रही है। विद्यार्थियों को सभी क्षेत्रों में निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्री एग्जाम के लिए विद्यार्थियों को जेईई और नीट की परीक्षा पत्र के अनुसार प्रश्न डाले जाएंगे। इस परीक्षा से विद्यार्थियों का जेईई और नीट के लिए अभ्यास होगा। सत्र 2023-24 में शिक्षा विभाग की ओर से आधे सत्र में यह कार्यक्रम शुरू किया गया है लेकिन सत्र 2024-25 से सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने के लिए अलग से सत्र आयोजित होंगे, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूलों में 29 नवंबर को जेईई और नीट का प्री एग्जाम आयोजित होगा। प्री एग्जाम से विद्यार्थियों को जेईई और नीट परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में सहायता मिलेगी। प्री एग्जाम के आयोजन के बारे में स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed