फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   jbt student strike for their demand in hamirpur

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
jbt student strike for their demand in hamirpur
अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर बाजार में रैली निकालते जेबीटी प्रशिक्षु। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जेबीटी प्रशिक्षुओं ने सोमवार को गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बीएड अभ्यर्थियों को भी जेबीटी अध्यापक के लिए पात्र घोषित करने का विरोध किया। प्रशिक्षुओं विवेक शर्मा, रमन पटियाल, अभिषेक, शीतल, अनिल, यामिनी, विनय, साहिल, गौरव आदि ने कहा कि बीएड अभ्यर्थियों को भी जेबीटी अध्यापक के लिए पात्र घोषित करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जेबीटी प्रशिक्षुओं को ही छोटे बच्चों को पढ़ाने की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में बीएड वाले प्रशिक्षुओं को भी इसके लिए पात्र करना जेबीटी वाले प्रशिक्षुओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि जेबीटी करने के लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दो साल से जेबीटी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जेबीटी अध्यापक के लिए बीएड के अभ्यर्थी भी पात्र होंगे तो जेबीटी प्रशिक्षुओं को हानि होगी। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जेबीटी की पोस्टों के लिए महज जेबीटी प्रशिक्षुओं को ही पात्र घोषित किया जाए। वहीं हमीरपुर जेबीटी यूनियन के जिलाध्यक्ष अभिषेक सोनी ने कहा कि जेबीटी अध्यापक के पदों के लिए जेबीटी डिप्लोमा धारक प्रशिक्षु ही पात्र हों।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मांग को पूरा किया जाए। अगर न्याय नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed