{"_id":"69b30aa4e56daac2450bae77","slug":"jaundice-outbreak-continues-infection-spreads-to-eight-villages-39-people-including-a-nine-year-old-girl-suffer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-186380-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीलिया का प्रकोप जारी, आठ गांवों तक फैला संक्रमण, नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीलिया का प्रकोप जारी, आठ गांवों तक फैला संक्रमण, नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग ग्रस्त
Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलिया प्रभावित क्षेत्र लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। विभाग।
- फोटो : नवाबगंज क्षेत्र में सुबह के समय छाया कोहरा।
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से सटे गांवों में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण आठ गांवों तक फैल चुका है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा समेत 16 लोग स्क्रीनिंग के दौरान पीलिया से ग्रस्त पाए गए हैं। अब तक 25 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 का उपचार घर पर चल रहा है। वहीं, नौ वर्षीय बच्ची सहित दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीलिया के मामले अब स्वाहल, बड़ू और मोहिं के साथ-साथ बलीह, मझोट, रोपा, कथाल और औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच गए हैं। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के 14 विद्यार्थियों सहित कुल 39 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार देर शाम तक पिछले दिनों की स्क्रीनिंग में 14 नए मामले सामने आए थे, जबकि वीरवार को दो और मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग ने वीरवार को संबंधित पेयजल योजना के स्रोत से पानी के सैंपल लिए हैं। इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग पांच सैंपल ले चुका है, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इससे पहले 19 फरवरी को पेयजल योजना के नल से लिए गए एक सैंपल में पानी दूषित पाया गया था। इसी के बाद अब योजना के स्रोत से भी सैंपल लेकर पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। फिलहाल योजना में सफाई कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है।
घर-घर स्क्रीनिंग, ओआरएस और दवाइयां बांटीं
पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य और जलशक्ति विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। वीरवार को गांवों में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लोगों को ओआरएस घोल और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
कोट
योजना के सोर्स से सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल सफाई कार्य के चलते पानी की आपूर्ति बंद है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पीलिया फैलने के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। -राकेश गर्ग, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर
अब तक 39 लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार को स्क्रीनिंग के 14 और वीरवार को दो नए मामले सामने आए हैं। लोगों से पानी उबालकर पीने की अपील की गई है। -रमेश रतू, बीएमओ टौणीदेवी