फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jamun tree fell on the house in Jhalan

झलाण में मकान पर गिरा जामुन का पेड़

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jamun tree fell on the house in Jhalan
बारिश के दौरान हमीरपुर एचआरटीसी बस स्टैंड के बाहर सीवरेज चौंबर से लीकेज कारण सड़क पर पसरी गंदगी। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। जिले भर में शनिवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। गर्मी से राहत के साथ-साथ बारिश ने उपमंडल नादौन की झलाण पंचायत में नुकसान भी पहुंचाया है।
विज्ञापन

यहां के गांव लोहारली के केवल कृष्ण पुत्र जैसी राम के मकान पर जामुन का बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे मकान को क्षति पहुंची है। गनीमत यह रही कि पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति या घर का सदस्य नहीं आया। अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। पंचायत प्रधान अमिता ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार गरीब की श्रेणी में आता है और उनके मकान के पीछे वाले हिस्से में काफी बड़े-बड़े पेड़ हैं, जिनसे परिवार को खतरा है। एसडीएम को रिपोर्ट भेज कर आगामी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम विजय कुमार का कहना है कि अभी तक पेड़ मकान पर गिरने की शिकायत नहीं आई है। मामले की छानबीन करवाकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, बारिश के चलते बस अड्डा हमीरपुर के बाहर सीवरेज चैंबर की लीकेज फिर शुरू हो गई है। इस चैंबर से बारिश के दौरान अकसर रिसाव शुरू हो जाता है। दिन में करीब एक घंटा हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed