फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jamli shop fire, loss of three lakh rupees

Hamirpur (Himachal) News: जमली में दुकान में लगी आग, तीन लाख रुपये का नुकसान

Wed, 18 Jan 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंर्तगत जमली बाजार में मंगलवार को एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह अग्निकांड पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमली बाजार में स्थित हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का पता तब चला, जब आसपास के दुकानदारों ने उक्त दुकान से धुंआ बाहर निकलते देखा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। जब दुकान का शटर उठाया तो आग के कारण दुकान के अंदर रखा रंग-रोगन का सामान, प्लास्टिक के बरतन, रस्सियां, चेन और प्लास्टिक की पाइपें सहित अन्य सामान आग से जल गया। दुकान में आग लगने की सूचना स्थानीय हलका पटवारी को दी गई। हलका पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए इस आगजनी की घटना में तीन लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। दुकान का बीमा होने के चलते संबंधित बैंक को इस बारे सूचित किया जा चुका है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़ित दुकानदार ने आग लगने की घटना के बारे में पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार अमन कुमार ने कहा कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। जैसे ही दुकान का शटर उठाया तो दुकान में रखा सारा सामान जलकर बुरी तरह राख हो चुका था। अतिरिक्त हलका पटवारी दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि जमली बाजार में हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से पीड़ित दुकानदार को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय हलका पटवारी छुट्टी पर होने के चलते मेरे पास ही जमली पटवार वृत का कार्यभार है। मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed