{"_id":"2a93022bae0e06c542cc11547089a859","slug":"jam-at-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली-गलौच करने पर बस के आगे बैठा परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली-गलौच करने पर बस के आगे बैठा परिचालक
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत बस अड्डा परिसर में हिमाचल परिवहन निगम बस चालक और परिचालक ने समय-सारिणी को लेकर पंजाब रोडवेज बस के परिचालक से गाली-गलौच किया। इसके चलते बस अड्डा परिसर में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
हंगामे के चलते करीब पांच मिनट के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। बस अड्डा चौकी से पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद यातायात बहाल हुआ। हुआ यूं कि हमीरपुर से जालंधर रूट के लिए निगम और पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालकों में समय-सारिणी को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान निगम के चालक-परिचालक ने पंजाब रोडवेज के परिचालक से गाली गलौच कर दी। इसके चलते बस अड्डा के निकासी गेट पर रूट पर रवाना हो रही निगम की बस के आगे पंजाब रोडवेज बस का परिचालक बैठ गया और बस को रोक दिया। करीब पांच मिनट तक परिचालक बीच सड़क में बैठा रहा। इसके चलते यातायात भी अवरुद्ध हो गया। इसके बाद बस अड्डा पुलिस चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिचालक को वहां से उठाया और चौकी ले गए। बाद में पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर बस परिचालक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उधर, चौकी प्रभारी छोटे राम का कहना है कि परिचालक को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। हालांकि दूसरे पक्ष से शिकायत नहीं आई है। इसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया है।