{"_id":"6545400928bf633cd407a444","slug":"jaladi-school-student-dies-of-scrub-typhus-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12912-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्क्रब टायफस से जलाड़ी स्कूल की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्क्रब टायफस से जलाड़ी स्कूल की छात्रा की मौत
विज्ञापन
नादौन अस्पताल से छात्रा को टांडा मेडिकल काॅलेज किया था रेफर
जलाड़ी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी संजना
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी में एक छात्रा की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है। छात्रा की मौत शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई। छात्रा संजना ठाकुर जलाड़ी स्कूल में दस जमा दो कक्षा की छात्रा थीं। कुछ दिन पूर्व घास में पाए जाने वाले संक्रमित पिस्सू के काटने से छात्रा बीमार चल रही थी।
परिजनों ने संजना की तबीयत बिगड़ने पर उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया था। पिछले दो दिन से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसने आखिरी सांस ली। प्रधानाचार्य अंजू मल्होत्रा ने स्टाफ सहित छात्रा की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छात्रा बीमार थी और अस्पताल में इलाज चल रहा था। उधर, टांडा कॉलेज के एमएस डॉ. मोहन सिंह ने स्क्रब टायफस से छात्रा की मौत की पुष्टि की है।