फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jal Shakti Department dug the road, traffic stalled for four hours

Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग ने खोदी सड़क, चार घंटे तक ठप रहा यातायात

Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department dug the road, traffic stalled for four hours
​शिमला-मटौर एनएच के तहत जलाड़ी में सड़क खोदने के कारण  फंसे वाहन।
नादौन (हमीरपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत नादौन से तीन किलोमीटर दूर जलाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक यातायत बाधित रहा। इस कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। दरअसल, मध्यम सिंचाई योजना नादौन के तहत जलशक्ति विभाग किसानों के खेतों तक पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

जलाड़ी के प्राथमिक स्कूल के निकट एक अंडरग्राउंड पाइप डालने के लिए सड़क पर आर-पार खोदाई की गई थी। पाइप डालने के बाद इसे मिट्टी से भरकर बराबर कर दिया गया। मगर सुबह हुई बारिश के कारण मिट्टी धंस गई। पहले तो जैसे-तैसे वाहन गुजरते रहे मगर 6:00 बजे एक ट्रक वहां बुरी तरह फंस गया। इसके कुछ देर बाद ही एक टेंपो और एक अन्य ट्रक भी दूसरी और फंस गए। इससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन

केवल दोपहिया वाहन ही वहां से गुजर पा रहे थे। इस दौरान दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। सुबह का समय होने के चलते सरकारी और निजी कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को इस मार्ग पर जाम के कारण काफी परेशानी हुई। परेशानी उस समय ज्यादा बढ़ गई जब सुबह एक बार फिर तेज वर्षा होने लगी। जब इस बारे एसडीएम नादौन को सूचना मिली तो उनके निर्देश पर रास्ता खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में सूचना मिली। उन्होंने तुरंत जल शक्ति विभाग को निर्देश देकर मौका पर मशीन भेजी और रास्ता खुलवाया दिया। उधर, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेजकर सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है।


टिल्लू गांव में डंगा ध्वस्त, ग्रामीण परेशान
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के साथ सटी बेला पंचायत के वार्ड-नौ के अंतर्गत जगमोहन के घर के पास शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान डंगा गिर गया है। ग्रामीणों में जगमोहन चौधरी, अमित कुमार, पूर्व पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम, पंचायत सदस्य यशु परमार और सूरज कुमार आदि ने बताया कि टिल्लू गांव में जहां डंगा गिरा है वहां पहले भी राहगीर चोटिल हो चुकी हैं। अब इस स्थान पर बड़ी नाली बनने से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। लोगों ने कहा कि डंगा लगाने के लिए दो वर्षों से पंचायत प्रतिनिधियों से मिलते रहे। वर्ष 2022-23 के दौरान मनरेगा के तहत डंगे के लिए राशि भी स्वीकृत हुई। मगर आज तक डंगा नहीं लग सका। उधर, बीडीओ नादौन आकांक्षा शर्मा ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed