{"_id":"68cfe869b7b5ac46a604659a","slug":"jahu-to-bharedi-via-dhamrol-road-restored-for-big-vehicles-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-167469-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू से भरेड़ी वाया धमरोल सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू से भरेड़ी वाया धमरोल सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल
Mon, 22 Sep 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
जाहू से भरेड़ी वाया धमरोल सड़क बड़े वाहनों के लिए खुली। स्रोत : जागरूक पाठक
विद्यार्थियों को तीन किलोमीटर पैदल चलने से मिली राहत
भारी बारिश से नाल्टू-मनोह नाले के बहाव में बह गया था सड़क का हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज की जाहू से भरेड़ी वाया धमरोल सड़क सात दिन बाद बड़े वाहनों के लिए खुल गई है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्हें वाया बड़ैहर तंग सड़क से सफर नहीं करना पड़ेगा।
13 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण नाल्टू-मनोह नाले में अधिक पानी आने से सड़क का एक हिस्सा कट गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। छोटे वाहनों के लिए बीते शुक्रवार को सड़क को बहाल कर दिया था। अब टूटी सड़क के हिस्से में नाले में लोक निर्माण विभाग ने पत्थरों को लंबी सपार लगाकर सड़क को तैयार कर बड़े वाहनों के लिए खोल दिया है।
सोमवार को स्कूल और कॉलेज पढ़ने वाले बच्चों को भरेड़ी तक करीब तीन किलोमीटर पैदल चलने से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि मौसम साफ होने से सपार लगाने के कार्य में जल्दी हुई है। अब सड़क सभी वाहनों के लिए खोल दी है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि इस स्थान पर वाहनों को तेजी से न चलाएं। सड़क को खोलने के लिए धमरोल पंचायत प्रधान वीना कुमारी, उप प्रधान विजय कुमार, भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आभार प्रकट किया है।