फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jagat Prakash Nadda warmly welcomed in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: जगत प्रकाश नड्डा का हमीरपुर में जोरदार स्वागत

Mon, 12 Jun 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jagat Prakash Nadda warmly welcomed in Hamirpur
हमीरपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य
नादौन/हमीरपुर। जिला हमीरपुर की सीमा पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगज प्रकाश नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कांगड़ा के दौरे से फारिक होकर जेपी नड्डा ने काफिले के साथ जैसे ही नादौन में प्रवेश किया, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा को हार पहनाए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा तथा पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नड्डा के आने की खुशी में पटाखे चलाकर उनका अभिनंदन किया। नड्डा भी कार्यकर्ताओं का जोश और उनकी भारी संख्या को देखते हुए गाड़ी से नीचे उतरे और सभी कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद वह हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। नादौन भाजपा ने बस अड्डा के साथ सटे इंद्रपाल चौक पर नड्डा के स्वागत के लिए यह कार्यक्रम रखा था। हमीरपुर में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ढोल नगाड़ों सहित भव्य स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में उमड़े। नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से इतर पार्टी के लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन



स्वागत कार्यक्रम के दौरान कटी जेबें

नादौन (हमीरपुर)। नादौन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ के बीच जेब कतरों ने कई कार्यकर्ताओं की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। जैसे ही जेपी नड्डा नादौन के इंद्रपाल चौक पहुंचे तो उन्हें हार पहनाने के लिए हुई धक्कामुक्की में लोगों की जेबें कटीं। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह की जेब से 6500 रुपए, गलोड के बूथ अध्यक्ष बीआर टेलर की जेब से 6000, मंडल महामंत्री पवन शर्मा की जेब से 2000, दो एटीएम तथा ड्राइविंग लाइसेंस चोरी हुआ है। वही भूंपल के उप प्रधान विपिन शर्मा की जेब से भी एक युवक ने पैसे निकाल लिए परंतु वह नीचे गिर गए। जब विपिन शर्मा पैसे उठाने लगे तो जेबकतरा वहां से फरार हो गया। इसके अलावा भी कुछ लोगों की जेबें कटने की जानकारी मिली है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed