फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   I've been in line for two hours, and I don't know when my slip will be ready.

Hamirpur (Himachal) News: दो घंटे से लाइन में हूं, पर्ची का पता नहीं कब बनेगी

Tue, 30 Dec 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Dec 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
I've been in line for two hours, and I don't know when my slip will be ready.
चैन सिंह
लाइव
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठजन पर्ची काउंटर पर प्रभावित रही इंटरनेट सेवा
ओपीडी पर्ची के इंतजार में बढ़ा मरीजों का दर्द, लगीं लंबी लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दो घंटे से पंक्ति में खड़ा हूं, अभी तक ओपीडी पर्ची नहीं बनी है। कब पर्ची बनेगी और कब इलाज होगा भगवान जाने। ये शब्द हैं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज करवाने आए वरिष्ठजनों के, जो एक से दो घंटे से ओपीडी पर्ची बनाने का इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से पर्ची नहीं बन रही थी।
समय 11:30। स्थान : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर। सप्ताह के पहले दिन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। वरिष्ठजन भी पर्ची बनाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। टेस्ट करवाने की पर्ची बनाने के लिए कैश काउंटर भी मरीजों से भरा पड़ा है। सुबह करीब 10:30 बजे से वरिष्ठ जन और कैश काउंटर में इंटरनेट सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ जनों की ओपीडी पर्ची नहीं बनी तो दूसरी ओर टेस्ट करवाने के लिए बिल भी नहीं कटे रहे हैं। वहीं सामान्य पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाने के लिए दो कर्मियों में से एक कर्मी छुट्टी पर हैं। एक कर्मी पर्ची बनाने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। यहां पर भी इंटरनेट सेवा धीमी चली थी। इससे पर्ची बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल हुई। इस दौरान मरीजों का दर्द कम होने के बजाय बढ़ गया। उसके बाद ओपीडी पर्ची बनना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




टांग में प्लास्टर चढ़ाया है। इसे खुलवाने के लिए आया हूं। दो घंटे से वरिष्ठजनों के काउंटर पर खड़ा हूं। कब पर्ची बनेगी कोई पता नहीं।-पुरषोतम चंद, गांव चबूतरा

-दोपहिया वाहन के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आया हूं। इंटरनेट सेवा बहुत समय से बंद है। ओपीडी पर्ची पता नहीं कब बनेगी। कब काम होगा, कब वापस जाऊंगा, कोई पता नहीं है।-चैन सिंह, गांव मझोग सुल्तानी

-पत्नी को लेकर आया हूं। पत्नी के कंधों में दर्द है। सुबह दस बजे आया था। आभा आईडी बनाने के लिए उपयुक्त मोबाइल नहीं है। जब वरिष्ठजनों की पंक्ति में आया तो यहां पर ओपीडी पर्ची नहीं बन रही है।-अजय वर्मा, ज्वालामुखी

-आंखों को दिखाना है। शुक्रवार और शनिवार को आया था लेकिन सोमवार को दोबारा आने के लिए कहा गया है। बहुत समय से यहां पर खड़ा हूं।-राजिंद्र सिंह, गांव मोहीं



कोट

-इंटरनेट की सेवाएं बंद होने की सूचना मिली थी। तुरंत सेवाएं बहाल करवा दी गईं थी। मरीजों को ओपीडी पर्ची बनाने में कोई दिक्कत नहीं आई है।-देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

चैन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed