{"_id":"66d9c41a90d3fa16350c6ca1","slug":"iti-trainee-dies-due-to-electric-shock-in-sangroh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135146-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संगरोह में करंट लगने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संगरोह में करंट लगने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत
विज्ञापन
घर में कर रहा था बिजली का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह में करंट लगने से एक आईटीआई प्रशिक्षु की मौत हो गई है। निखिल कुमार (18) पुत्र सुरेश कुमार गांव संगरोह युवक बुधवार देर शाम को अपने घर पर बिजली का कुछ कार्य कर रहा था। बिजली का कार्य करते समय उसे जोर का झटका लगा। झटका लगने से वह वहीं अपने आंगन में रखे ईंट-पत्थरों पर गिर गया। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल सुरेश कुमार का इकलौता बेटा था और बेटी जमा एक कक्षा में पढ़ती है। निखिल आईटीआई द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षु था।
जिला परिषद सदस्य पवन कुमार और पंचायत प्रधान चंद्रमोहन ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया और प्रशासन से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार की उचित सहायता की जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप अवस्थी ने इसकी षुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 20000 रुपये दिए गए।