{"_id":"65fc1e0e6739b469560e18ec","slug":"it-is-necessary-to-post-rate-list-outside-shops-during-holi-fair-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124122-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होली मेले में दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होली मेले में दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाना जरूरी
विज्ञापन
दुकानों के आगे गंदगी फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेले में व्यापारी व्यापार करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। मेला कमेटी व प्रशासन की ओर से व्यापारियों से दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और मोलभाव को लेकर दुकानदारों से कोई उलझन न हो। विशेष रूप से फूड स्टॉल इत्यादि पर खाद्य वस्तुओं के रेट में गड़बड़ी की आशंका सामने आती है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से रेट लिस्ट को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश दुकानदारों को जारी किए गए हैं। कई पैक्ड खाद्य पदार्थों की कीमत और वजन का निर्धारण होता है, ऐसे दुकानदारों के लिए रेट लिस्ट लगाना जरूरी नहीं है। एसडीएम हमीरपुर डाॅ. रोहित शर्मा ने व्यापारियों को मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए हैं। व्यापारी दुकानों और आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। दुकान के आगे कूड़ा कर्कट पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।