{"_id":"69ebd6a4693c837e9404f0a1","slug":"it-is-necessary-for-tmc-government-to-go-for-the-identity-of-bengal-anurag-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-460365-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की अस्मिता के लिए टीएमसी सरकार का जाना आवश्यक : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल की अस्मिता के लिए टीएमसी सरकार का जाना आवश्यक : अनुराग
Sat, 25 Apr 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत एंटली और हावड़ा उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आजम के रूप में कार्य कर रही हैं। बंगाल की अस्मिता और संसाधनों की रक्षा के लिए टीएमसी सरकार का जाना और भाजपा सरकार का आना आवश्यक है।
यह चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है। लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठ एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों ने योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे यह उनके लिए वोट बैंक बन गया।
विज्ञापन
पूर्व चुनाव में टीएमसी से जुड़े तत्वों द्वारा मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया जाता था, लेकिन इस बार भयमुक्त वातावरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे बदलाव का संकेत स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
राज्य में शिक्षा व्यवस्था पर भ्रष्टाचार और माफिया का प्रभाव बढ़ा है। आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। राज्य में महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों को दबाया गया है और वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आने दिए गए।