{"_id":"650c9769e0ceaff47206cd67","slug":"it-is-difficult-to-identify-whether-there-are-potholes-in-the-road-or-the-road-in-the-potholes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9114-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, पहचानना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, पहचानना मुश्किल
Fri, 22 Sep 2023 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात से निकलने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क गड्ढों से भर गई है। वर्तमान में यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस मार्ग से सफर करना जोखिम भरा हो चुका है। विभाग की ओर से जो सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, उसे आधा अधूरा छोड़कर बंद कर दिया गया है। सड़क के उस हिस्से को भी अभी तक नहीं भरा गया है, जहां पर खुदाई की गई है।
आलम यह है कि हल्की बारिश इस सड़क को तालाब बना देती है और मौसम साफ होने के बावजूद कई दिनों तक गड्ढों से पानी नहीं सूख पाता है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार, संजय शर्मा, अनूप, रामचंद्र और अनुज आदि ने बताया कि बरसात के मौसम से पहले इस सड़क को विभाग ने गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य शुरू किया था। लेकिन, आज तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ। यह सड़क सुजानपुर हनुमान मंदिर से होते हुए पंचायत डेरा, टिक्कर, टिहरा, पटलांदर और चोरी की तरफ निकलती है। ऐसे में लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि इस मुख्य सड़क को सही किया जाए अन्यथा मजबूरन लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अभिषेक शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जैसे ही क्रशर प्लांट खुलते हैं, भवन निर्माण सामग्री मिलना प्रारंभ होगी और उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।