{"_id":"61b8b0c01b5905738d4ef405","slug":"it-company-will-invest-rs-450-crore-in-nadaun-hamirpur-hp-news-sml393393358","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी कंपनी नादौन में करेगी 450 करोड़ रुपये का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी कंपनी नादौन में करेगी 450 करोड़ रुपये का निवेश
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर योजना की संकल्पना को प्रदेश सरकार व उद्योग विभाग धरातल पर उतारने जा रहा है। निदेशालय उद्योग के प्रयास से आईटी कंपनी लिलनराटा जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल में प्रस्तावित रिट औद्योगिक क्षेत्र में डाटा सेंटर खोलने जा रही है, जिसमें कंपनी 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जिसमें प्रस्तावित रिट क्षेत्र में कंपनी का मुख्य डाटा सेंटर, असेंबलिंग यूनिट और कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा।
कंपनी के प्रबंध निदेशक सुखविंदर खरोड़ को चंडीगढ़ से उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलकराज शर्मा स्वयं लेकर आए और उन्हें जमीन दिखाई। जिस पर कंपनी यहां पर निवेश करने को तैयार हो गई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्थानीय युवाओं को डाटा सेंटर में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कंपनी में ही रोजगार दे दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम नादौन विजय धीमान, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी, भारत सरकार निगम लिमिटेड के अधिकारी विशाल सांगला, प्रसार अधिकारी परवेश कुमार व स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह सारी कार्रवाई अतिरिक्त उद्योग निदेशक तिलक शर्मा के तत्वावधान में संपन्न हुई। उधर, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने कहा कि नादौन में डाटा सेंटर खोलने का प्रस्ताव भेजा है। इस बारे चर्चा की जा रही है।