फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ishu of Sujanpur first in the speech competition of district level youth festival

जिलास्तरीय युवा उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में सुजानपुर की ईशु प्रथम

Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ishu of Sujanpur first in the speech competition of district level youth festival
सुजानपुर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों क? - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला स्तरीय युवा उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की ईशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में दीपक ने राग भैरवी गाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में भी महाविद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय युवा उत्सव में सुजानपुर खंड से राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा के प्रतिभागी चार प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए थे। जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में संगीत प्राध्यापक डॉ. मनोहर शर्मा के निर्देशन और प्रो. सुनीता कुमारी के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया और जिला स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही ईशु ठाकुर का चयन राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी हो गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बनियाल ने सभी विजेताओं का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस जीत का श्रेय डॉ. मनोहर शर्मा को दिया। जिनके अथक प्रयास व लगन से विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के काबिल बन पाए। डॉ. मनोहर शर्मा ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, हम महज उनकी क्षमताओं को समझकर सही दिशा में मोड़ने का प्रयास करते हैं और उन्हें एक बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयत्न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed